संपत्ति कर जमा होगा तभी आपको पालिका द्वारा किसी भी तरह के प्रमाण पत्र या अन्य प्रपत्र दिया जाएगा
बाँकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में वर्तमान में आम जनताओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां नगर पालिका परिषद अंतर्गत आने वाले निवासी अपने अपने कामों जैसे आधार कार्ड में नाम सुधार, राशन कार्ड में नाम जुड़वाना या कटवाना, नया राशन कार्ड बनवाना या जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना या अन्य किसी भी कार्य हेतु प्रपत्र लेना चाहते है पर उनको जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ये कहा जाता है कि जब आपका संपत्ति कर जमा होगा तभी आपको पालिका द्वारा किसी भी तरह का प्रमाण पत्र या अन्य प्रपत्र दिया जाएगा।

उक्त विषय पर नागरिकों के समस्या को देखते और सुनते हुए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने मुख्य पालिका अधिकारी को ज्ञापन पत्र दिया है जिसमें उनके द्वारा लिखित में मांग कीया है कि “क्या जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र या अन्य प्रपत्र प्राप्त करने हेतु और पालिका से किसी भी प्रकार का लाभ लेने हेतु संपत्ति कर पूरा जमा करना अनिवार्य है ?” और “उक्त कार्यों के कितनी समय सीमा निर्धारित होती है?”
पालिका मुख्य अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराते हुए अश्वनी मिश्रा ने लिखा कि प्रमाण पत्र, राशन कार्ड व अन्य जरूरी प्रपत्र समय से नहीं मिलने पर लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
