संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती स्कूल के पीछे खेल मैदान बल्गी में बीते दिनांक 31/08/25 को कुछ जुआरियों की जुआ खेलने की सूचना मुखबिर से बाँकी पुलिस को प्राप्त हुई थी सूचना के बाद पुलिस के टिम ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा जिसमें कुछ जुआरी भाग निकले, 5 जुआरी पुलिस के गिरफ्त में आ गए।
- आरोपीगण के कब्जे से कुल जुमला रकम 4430/– रुपए, बोरी का फट्टी और तास के 52 पत्ते दो गवाहों के समक्ष जप्त किए गए।
आरोपीगण 👇👇
1 – मिलु दास निवासी नवागढ़ जांजगीर चांपा
2 – फिर्तू सिंघ उम्र 55 वर्ष निवासी काटबितला उरगा कोरबा
3 – रामू केवट उम्र 79 वर्ष निवासी बल्गी बाँकी मोगरा
4 – कोमल सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी बल्गी बाँकी मोगरा
5 – उमेंद्र सिंह उम्र 78 वर्ष बल्गी बाँकी मोगरा
थाना प्रभारी बाँकी मोगरा चमन लालये सिन्हा द्वारा उक्त कार्यवाही पे जानकारी देते हुए बताया गया कि मुखबिर के सूचना पर देहात टाउन पेट्रोलिंग कर रही टिम को जुआ घटनास्थल की जानकारी दी गई जिसके बाद गश्त कर रही हमारी पुलिस टीम ने दबिश दी और घेराबंदी कर रेड की जहा से 5 आरोपी जुआ खेलते पकड़े गए है। जिनपर अपराध क्रमांक 156/25 पंजीबद्ध कर धारा 3 जुआ एक्ट अपराध कायम किया गया है।
हाल ही में बाँकी थाना के प्रभारी चमन लाल सिन्हा द्वारा “नशीली पदार्थ के विक्रेताओं, जुआरीयो, लूटपाट करने वाले और अवैध कारोबारियों पर” एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है, जिससे सभी अवैध कारोबारीयो, उत्पात मचाने वाले बदमाशों और चोरों में दहशत का माहौल है, क्षेत्र में अपराधिक गतिविधि में भी कमी देखी जा रही है साथ ही पूरे क्षेत्र का माहौल संतुलित प्रतीत होती हो।
कार्यवाही की विवेचना प्रधान आरक्षक नरेंद्र टेकाम द्वारा की गई, जिसमें रोहित राठौर, राकेश मेहता, सतीश राठौर, चंद्रशेखर वैष्णव की भूमिका सराहनीय रही।
