संवाददाता साबीर अंसारी
*बाँकी मोगरा:– जिला कोरबा के थाना बांकी मोंगरा के प्रभारी चमन लाल सिन्हा अपने पूरे टिम के साथ ग्राम सुमेधा पहुंच सजग अभियान के तहत नवरात्री शुरू होने के पूर्व ग्रामीणों से कानून की और जनों के अधिकार की चर्चा करते हुए जानकारी साझा की।

थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने ग्रामीणों को शराब बिक्री, नशा, साइबर फ्रॉड, वाहन चलाने और महिलाओं एवं बच्चों के अपराध के संबंध में जानकारी दी। बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल न चलाने की और नशे की हालत में वाहन न चलाने की नशीहत दी।
मोडिफाइड साइलेंसर के उपयोग के खतरों के बारे में भी बताया गया। सभी तरीको के अपराधों से सचेत रहने एवं दंडो के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से बातचीत की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी चमन सिन्हा, क्षेत्रीय पार्षद किशन केवट, एवं थाना स्टॉफ वैष्णों, रोहित राठौर, एवं बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवाओं और ग्रामीणों ने उपस्थित रहकर जानकारी प्राप्त कि।
