संवाददाता साबीर अंसारी
- जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र में एक अजीबो गरीब घटना घटी जो अभी पूरे जिले में सुर्खियों पर है।
बाँकी मोगरा:– डंगनिया के अहिरन नदी में बहकर आए एक अज्ञात युवक का शिनाख्त कर पुत्र समझ कर परिजन शव को घर ले गए और सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे उतने में ही देर रात युवक सही सलामत घर लौट आया।
बीते दिनांक 8 सितंबर को थाना बाँकी मोगरा में डंगनिया ग्राम से ग्रामीणों द्वारा एक दी गई कि किसी अज्ञात युवक का शव अहिरन नदी में डेम के नीचे बह कर आया है, जिस सूचना के बाद बाँकी पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।
- पुत्र को मृत समझ अंतिम संस्कार की तैयारी उसी बीच पुत्र जब जिंदा घर पहुंच जाए तो उस समय माता पिता और परिवार का मंजर क्या होगा।
बाँकी पुलिस द्वारा पिछले दिनों हुई गुम इंसान की सूचना की जानकारी आस पास के थाने से लेते हुए कुछ परिजनों को घटनास्थल बुलाया गया। इसी दौरान घटना की जानकारी पर गेवरा निवासी हेमेश्वर वैष्णव भी घटना स्थल पहुंचा, जिन्होंने चार दिनों से लापता पुत्र को बहुत खोजबीन के बाद गुम इंसान का सूचना दर्ज कराया था। जिन्होंने नदी में बहकर आए युवक के कपड़े, कद काठी, दाढ़ी और टैटू को देख अपने पुत्र हरिओम वैष्णव उम्र 27 वर्ष के रूप में पहचान किया।
मृतक युवक की कद काठी शरीर हूबहू। पहचानने में मोहल्लेवासियों के साथ साथ माता पिता भी हुई चूक।
उन्होंने बताया कि हरिओम वैष्णव का ससुराल दर्री क्षेत्र में है जहां से वापस आने के दौरान पिछले चार दिनों से लापता था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पीएम कराया और शव को परिजन को शौप दिया।
हरिओम को देख मुहालेवाले भूत भूत चिल्लाने लगे
घर परिवार में शोक का माहौल था, रिश्तेदारों को घटना की खबर और सुबह अंतिम संस्कार की सूचना भी दी जा चुकी थी। उसी बीच देर रात हरिओम पैदल पैदल अपने मुहल्ले से होकर अपने घर पहुंच गया, इसे देख मुहल्लेवाले और परिवार वाले पहले तो डर के भूत भूत चिल्लाने और भागने लगे फिर थोड़े देर में सबको यकीन हुआ कि यह असली हरिओम ही है और सही सलामत है
इसके बाद परिजन ने थाना बाँकी मोगरा को हरिओम वैष्णव की वापस आने की जानकारी दी, और मृतक का शव वापस पुलिस को शौप दिया, जिसे देर रात बाँकी मोगरा के अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रख दिया गया और पुलिस दुबारा मृतक के शिनाख्त के लिए जुटी हुई है।
पुलिस प्रशासन ने जिले के नगरवासियों से अपील की है कि मृतक के पहचान के लिए अपने अपने क्षेत्रों से लापता, गुम इंसान, पानी में डूबा हुआ किसी भी तरह की कोई जानकारी हो तो पुलिस प्रशासन और थाना बाकी मोगरा में सूचित कर पहचान करने में मदद करे।
