संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– पूरे बाकी मोगरा क्षेत्र के साथ साथ सबसे अनोखे अंदाज और उत्साहपूर्ण उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस में झंडा फहरा कर जश्न मनाया सिद्धिदात्री सेवा समिति बाकी मोगरा।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, समिति के महिलाएँ, व्यापारी बंधु और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उस पल को यादगार बनाया। समिति ने पूरे चौक को गुब्बारों से सजाकर खूबसूरत नजारा दिखाया साथ ही नगरवासी और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आजादी के जश्न का भरपूर आनंद लिया।
झंडा फहराने के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया जिसके बाद यूपश्चात महिलाएं आए समिति के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए।

