संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने दिनांक 29 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 शक्ति चौक निवासी बीकन इंग्लिश हायर सेकेंडरी विद्यालय की छात्रा दीपिका कश्यप ने जिले में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है।
दीपिका कश्यप ने विज्ञान में 100 अंक, गणित में 99 अंक, सामाजिक विज्ञान में 98 अंक, हिंदी में 95 अंक, संस्कृत में 90 अंक और अंग्रेजी में 86 अंक डिस्टेंस के साथ – कुल 600 में से 578 अंक 96.33% हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया हैं।

माता-पिता को दिया श्रेय
• दीपिका कश्यप ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय माता – किरण कश्यप, पिता – दिलीप कश्यप, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया।
बधाई देने पहुंचे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि – कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, वार्ड के पार्षद हेमंत साहनी, पार्षद राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष यशपाल कंवर, महिला नेत्री कौशल्या, कांग्रेसी प्रेम श्रीवास, कांग्रेसी फिरोज अनंत सभीं ने दीपिका को इस सफलता की बधाई देते हुए उपहार प्रदान किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
दीपिका कश्यप ने बताया कि भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर समाज व क्षेत्र की सेवा करना उनका लक्ष्य है, और मेरे इस सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत है।
दीपिका कश्यप के इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है, साथ ही पूरा क्षेत्र इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
