DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोंगरा – शिकायत के बाद भी धड़ल्ले से अवैध कब्ज़ा जारी, बेखौफ़ अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद,,,,,देखे पूरी खबर….

सुराकाछार बलगी बांकी उपक्षेत्र अधिग्रहित भूमि बांकी secl अस्पताल के सामने वाले रिक्त भूमि खसरा क्रमांक 151, 171 लम्बाई 20 मीटर चौडाई 15 मीटर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा :– कल दिनांक 13 फरवरी को secl अस्पताल बांकी के सामने वाले भूमि को कुछ लोगो द्वारा अवैध निर्माण कार्य कर कब्ज़ा किया जा रहा था, जिसकी सुचना पर secl विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर विभागीय कर्मचारी सुरक्षा गार्ड तूलसीराम साहू, सहयोगी कौसिल्या बाई, सावित्री बाई, secl सर्वे मजदूर मनोज गोपाल के साथ टीम बनाकर जेसीबी के साथ घटनास्थल रवाना किया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और देखा की वहाँ तेज गति से अतिक्रमण की जा रही थीं, तब जेसीबी से कब्ज़ा की दिवार तोड़कर वापस आ गए थे, पर विभाग के वापस जाने के बाद ही फिर से अतिक्रमण निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिसकी सुचना पर पुनः शाम को secl विभाग के लोग घटनास्थल पहुंचे जहाँ माखन लाल, जाम बाई और रीता महंत उपस्थित थे ।

अवैध निर्माण कार्य को हमारे द्वारा रोकने के लिए कहा गया जिसके बाद उन्होंने गंदी गंदी गालिया देनी शुरू कर दी और मरने की धमकी देने लगे इतना ही नहीं उनके द्वारा कहा गया की एक बार और आजाओगे तो तुम लोगो को मार कर फेक देंगे कहकर धमकी दे डाला।

•आखिर इनके आका कौन है?

• इनका शिकायत के बाद भी इस तरह अवैध निर्माण जारी रखना कही न कही ये साबित करता है की इनके ऊपर किसी बड़े पहुंच वाले का हाथ है ।

• शिकायत और अपराध दर्ज करने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं होना समझ से परे।

प्रार्थी secl गार्ड तुलसीराम साहु पिता स्वर्गीय दाताराम साहू पंखा दफाई बांकी मोंगरा ने उक्त सारी घटनाओ की लिखित शिकायत बांकी थाना पहुंच दर्ज कराई जिसके बाद थाना मे पदस्त उप निरक्षक नन्दलाल टंडन ने शिकायत पर नामजद माखन लाल यादव, जाम बाई, रीता महंत पर अपराध क्रमांक 33/26 धारा 296, 351 (3), 221, 224, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी है।

मजे की बात ती यह है की कल की घटना और शिकायत के बाद भी अवैध निर्माण कब्ज़ा का कार्य आज भी बिना किसी डर के जारी है, इससे यह स्पष्ट है की इनके ऊपर किसी बड़े नामचीन का हाथ है या इनकी पहुंच इतनी ऊपर तक है की इनको किसी का डर नहीं है।

अब देखना ये है की बांकी पुलिस इनके द्वारा किये जा रहे कृत्य पर कब तक जाँच करती है और क्या कार्यवाहज करती है, या फिर हरबार की तरह इस बार भी उक्त भूमि को कब्ज़ा कर बेच दिया जायेगा।

ऐसे खुले आम धमकी देकर डंके की चोट पर अवैध कब्ज़ा निर्माण कराने वाले अपवादों पर विभागीय और प्रशाशन को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिये ताकि भविष्य मे ऐसी कृत्य करने से लोग डरे।

फिलहाल बांकी पुलिस प्रशाशन की जाँच जारी है, पर इधर अवैध निर्माण भी जारी है, जिसपर पुलिस प्रशाशन को रोक लगाकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये, इस बार भी अगर हमेशा की तरह लेट लतीफ की जाने की स्तिथि मे अवैध कब्ज़ा धारी कामयाब हो जायेंगे और secl प्रबंधन और पुलिस प्रशाशन अपने हाँथ पे हाँथ धरे रह जायेंगे।

Exit mobile version