DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोंगरा वार्ड 10 के पार्षद प्रमोद सोना का अनोखा तरीका,,,, अपने पैसे से कराया कुछ काम,,, देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद प्रमोद सोना जनों की समस्या को देखते हुए बिना झिझक अपने किए हुए वादों के मुताबिक, अपने वार्ड में नगर पालिका परिषद से काम कराने के साथ साथ वार्ड में कुछ छोटी बड़ी समस्याओं का निराकरण अपने निजी धन देकर भी कराते नजर आते है।

हॉस्पिटल रोड कबीर आश्रम स्थित मार्ग जो लबे अर्शे से जर्जर स्थिति में था जहां से आवागमन मैं बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी, जिसके वजह से लोग उस रास्ते में न जाकर दूसरा रास्ता का इस्तेमाल करते थे, जिसे आज दिनांक 11/07 को पार्षद प्रमोद सोना द्वारा, जेसीबी मंगवा कर दुरुस्त कराया, राह के मरम्मत के बाद क्षेत्र के लोगों को अब वहां से आवागमन फिर से शुरू हो चुका है जिससे क्षेत्र वाशी के चेहरों पर खुशी देखने को मिली,,,।

अनोखा पार्षद अपने पैसे से करा रहे अपने वार्ड में मरम्मत का कार्य

प्रमोद सोना अपने वार्ड के समस्याओं और असुविधाओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय देखे जाते है, इस वार्ड की प्रतिनिधित्व के लिए जनता जिस उम्मीद से इनको चुनकर लाई है, पद में आने के बाद हर तरह से इनका प्रयत्न रहा है कि जनों के उम्मीद पे हमेशा खरा रहना है, और हमेशा अपने कार्य क्षेत्र के विकास के लिए और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहना है।

Exit mobile version