DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोंगरा – बल्गी क्वार्टर A/29 में युवक ने फांसी लगकर की आत्महत्या…..देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा:– थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्गी के क्वार्टर क्रमांक ए/29 में निवास करने वाले 31 वर्षीय युवक रूपेश चौहान पिता स्व लखनलाल चौहान ने अपने ही क्वाटर के कमरे में अज्ञात कारणों के वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी अनुसार मृतक कल रात प्रतिदिन की तरह खाना के सोने चला गया था, आज सुबह जब मृतक की मां अपने बेटे के कमरे में उसे जगाने गई तब देखा कि उसका बेटा अपनी लाल कलर के गमछे से पंखे के होल्डर से लटका था फिर उसकी मां ने जोर जोर से चिल्लाते हुए सबको आवाज लगाई तब वहीं बगल के क्वार्टर में निवास कर रहे मृतक के छोटे भाई ने आकर देखा और पूरा मामले की जानकारी थाना बाँकी मोगरा को दी।

सूचना के बाद थाना बाँकी मोगरा में पदस्थ उप निरक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन के निर्देश पर घटनास्थल पर टिम भेजा जहां मृतक के शव का पंचनामा कर मर्ग क्रमांक 10, धारा 194 बी एन एस एस पंजीबद्ध कर पी ऍम कराकर परिजन को शौप दिया।

फिलहाल बाँकी पुलिस घटना की जाँच कर रही है, मृतक के द्वारा इस तरह के घटना करने का मुख्य वजह तो पी एम रिपोर्ट आने बाद हि स्पस्ट हो पायेगा।

Exit mobile version