संवाददाता साबीर अंसारी
अपराधी अब तक पुलिस की पहुंच से दूर।
अपराध क्रमांक 14/2026 धार 309(6), 331(4), 3(5) बी एन एस
बाँकी मोंगरा :– जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र से एक और बड़ी घटना सामने आई है जिसमें बीते दिनांक 20 जनवरी को रात तीन युवकों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया फिर परिवार की बुजुर्ग महिला के गला में हंसिया अड़ा कर लूट को अंजाम दिया।
• अज्ञात लुटेरे के हौसले बुलंद है, भविष्य में इनके द्वारा बड़ी घटना को दिया जा सकता है अंजाम।
मामला है थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोगरा के भूषणि पारा अस्पताल के पीछे का जहां निवास करने वाली प्रार्थी सोनबाई पति स्वर्गीय गंगाराम ने बीते दिनांक 21 जनवरी को थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई की बीती रात लगभग 12 से 01 बजे के बीच 3 अज्ञात युवक मेरे घर के पीछे बाउंड्रीवाल से कूद कर अंदर आए और सबसे पहले मेरे बेटे अनिल कुमार और बहु पूर्णिमा के कमरे को बाहर से ताला लगा दिया और उसके बाद तीनों मेरे कमरे में आए और कमरे में ही रखी हुई हंसिया को मेरे गले पर लगा दिया और पैसे कहा है कहकर पूछने लगे और मेरे कमरे में ढूंढने लगे।

उन्होंने मेरे कमरे में रखे संदूक में रखे 5500/– रुपए और मेरा नया विवो का मोबाइल जिसकी कीमत 14000/– रुपए है और एक टेबल पंखा साथ ही संदूक में रखे कुछ जरूरी कागजात को लूट कर लेकर तीनों भाग निकले।
• तीनों युवक अपना मुंह में नकाब बांध रखे थे।
• घटना को अंजाम देने वाले हो सकते है करीबी और छोटी छोटी चोरियों करने वाले चोर।
• अज्ञात लुटेरे युवकों ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी।
सोनबाई ने अपने बेटे अनिल अनंत को चोर घुसा है कहकर आवाज दिया परन्तु उन्होंने पहले से ही उनका कमरा के दरवाजा में बाहर से ताला जड़ दिया था, पर अनिल अनंत अपने मां की आवाज सुनकर अंदर से ही जोर-जोर से हल्ला करते हुए दरवाजा खटखटाते रहा। कुछ देर बाद किसी तरह अनिल अनंत घर के पीछे की ओर एक और दरवाजा से बाहर आया व जिसे देख तीनों लुटेरे भागने में सफल हो गए।
प्रार्थी के बताए अनुसार लुटेरों ने घर पर रखे गैस सिलेंडर को भी ले जाने को कोशिश की मगर शोर-शराबा सुनकर तीनों चोर गैस सिलेंडर को घर बाहर ही छोड़ गये।
शोरगुल के बाद आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हुए और घटना की सूचना 112 को दिया, जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली जिसके अगले सुबह प्रार्थी सोनबाई थाना बांकीमोंगरा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिसके निर्देश पर विवेचक सउनि चंद्रशेखर वैष्णव ने अपराध क्रमांक 14/2026 धार 309(6), 331(4), 3(5) बी एन एस के तहत दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया और घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी कर आसपास के लोगों और करीबियों से पूछताछ कर रही है साथ ही कुछ संदेहियों को भी थाना लाकर कड़ाई से पुछताछ की गई है पर अब तक किसी से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली इसलिए उन्हें पूछताछ कर वापस भेज दिया गया।
क्षेत्र में आय दिन छोटी मोटी चोरियों को कुछ नशेड़ी युवकों द्वारा बार बार अंजाम दिया जा रहा है जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में की जाती है पर अब तक किसी भी चोर को पकड़ा नहीं जा सका है जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, या यू कहे कि ये छोटी चोरिया करने वाले चोर को पकड़ना जरूरी नहीं समझते, और इसी तरह छोटी चोरियों को अंजाम देते देते चोरों के हौसले बुलंद होते है और किसी बड़े घटना तक पहुंच जाते है।
आज के मामले में लुटेरों द्वारा जिस तरह के समानों और गैस सिलेंडर की लूट की गई है इससे ये समझा जा सकता है कि चोरों की नियत क्या थी और ये भी उन्हीं छोटी चोरियों को करने वाले में से हो सकते है जिन्होंने आज बड़ी घटना को अंजाम देने का सोचा और इस घटना को अंजाम दिया है, वो तो अच्छी बात है कि प्रार्थी सोना बाई अनंत को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
बांकी मोंगरा पुलिस को ऐसे छोटे चोरियों के शिकायत को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो। फिलहाल पुलिस ने परिजन को आश्वासन दिया है कि तीनों अपराधियों को जल्द से जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी ।
