DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बांकीमोंगरा: अवैध कबाड़ दुकान सील

कोरबा । कोरबा जिले में पाबंदी होने के बाद भी बांकीमोंगरा में महिला द्वारा अवैध कबाड़ दुकान का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की। साथ ही प्रशासन की मदद से दुकान को सील कर दिया।

जिले में अवैध गतिविधियों पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पाबंदी लगा रखी है। बावजूद इसके बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत एसईसीएल हॉस्पीटल रोड में एक महिला द्वारा अवैध कबाड़ दुकान संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बांकीमोंगरा थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव के नेतृत्व में एएसआई नंदलाल टंडन के साथ पुलिस टीम ने वहां छापा मारा, जहां पर स्कूटर, साइकिल, साइकिल का फ्रेम, बिना नंबर व इंजन के स्कूटी, लोहे का दरवाजा, सरिया, प्लेट समेत अन्य कबाड़ कुल कीमत 85 हजार रुपए जब्त किया। कबाड़ तौलने और काटने प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू, लोहा कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किया। महिला कारोबार के पास कबाड़ कारोबार संचालन के संबंध में किसी तरह के दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं प्रशासन की मदद से अवैध कबाड़ दुकान को सीलबंद कराया।

Exit mobile version