DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बांकीमोंगरा – स्वर्गीय मुकेश तिवारी स्मृति सीजन 9 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा:– बांकीमोंगरा के गजरा खेल मैदान में स्वर्गीय मुकेश तिवारी स्मृति रणजी की खोज सीजन 9 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा, व अतिथियों द्वारा स्वगीर्य मुकेश तिवारी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई व समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर शुभारंभ किया गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट में कोरबा जिले से 19 टीमों ने भाग लिया है, खेल मैदान में आज का प्रथम दिन काफी रोमांचक मैच रहा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 दिसम्बर को की जायेगी। समिति के समस्त सदस्यों ने क्षेत्र के आम नागरिक, खेल प्रेमियों और समस्त खिलाड़ियों को गजरा खेल मैदान प्रांगड़ में पहुंच मैच का आनंद लेने व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए आमंत्रित किया है।

इस अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पार्षद राकेश अग्रवाल, प्रमोद सोना, राजकुमार मिश्रा, संदीप डहरिया, बाकी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष कृपा राम साहु, उपाध्यक्ष संजय आजाद, सचिव शंकर दास , महेन्द्र सिंह, प्रमोद खाडे, बाकी स्पोर्ट्स क्लब के आयोजन सोनू गजभिए, संतोष देवांगन, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, उमेश अग्रवाल, बाबूराव, पन्नालाल साहु , अशोक मिश्रा सहित नकुल पटेल, सूरज मिश्रा, प्रकाश झा, निखिल सिंगोटिया, केशव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समस्त खेल प्रेमी व खिलाड़ि उपस्थित रहे।

Exit mobile version