DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने 26 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का स्वीकृति पत्र किया वितरण

कोरबा/बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कुल 26 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया । पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बताया कि कुल 53 प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म भरा हुआ था , जिसमें 26 हितग्राहियों का स्वीकृति पत्र पालिका में आई है एवं बाकी बचे हितग्राहियों को कुछ दिन में आने के बाद वितरण कि जाएगी ।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना और इरादा है कि हर घर पक्का हो , इसी उद्देश्य से आज बांकीमोंगरा पालिका में 26 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, और हमारे प्रयास है कि सरकार से मिलने वाली सभी प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचे ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रयास से बांकीमोंगरा पालिका क्षेत्र में विकास हो , हम हमेशा तत्पर रहेंगे । इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारीगण व हितग्राहीगण उपस्थित थे ।

Exit mobile version