DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बांकीमोंगरा – हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, प्रेस क्लब , पालिका सहित अनेकों जगह किया गया ध्वजारोहण। देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– आजादी का महापर्व 77वा गणतंत्र दिवस का जश्न पूरे देश में मनाया गया, साथ ही प्रदेश, जिले, शहर और ग्रामों में तिरंगा ध्वज फहरा कर कही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात रैली तो कही मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया।

प्रेस क्लब बांकी मोगरा – प्रेस क्लब के अध्यक्ष निशांत झा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी साथ ही अपने प्रेस क्लब के साथियों को आजादी की महापर्व की बधाईयां दी, ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारिगण और सदस्य साथी उपस्थित रही।

रेस्ट हाउस चौक कुदरी पारा– प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षौल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न तिरंगा फहराकर मनाया गया, मुख्यअतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के बाद तिरंगे को सलामी दी, जहां वरिष्ठ कांग्रेसी मनीराम देवांगन, अजय, बूटू, धनेश, सागर, अतुल, पार्षद मधुसूदन, साबीर अंसारी, पार्षद राकेश अग्रवाल, कांग्रेसी धर्मेंद्र गजभिए, विमल ठाकुर, अजय मिश्रा, सीआईएफ के जवान समेत युवाये शामिल रहे।

थाना बांकी मोंगरा – उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन ने ध्वजारोहण कर समस्त पुलिस स्टाफ के साथ सशस्त्र सलामी दी।

कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा – मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी हरीश परसाई द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी गई, जहां ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय आजाद, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद, कांग्रेसी दल के पार्षदगण, महिला कांग्रेस और समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।

वार्ड 15 कुदरीपारा – हमर क्लिनिक कुदरीपारा, आँगनबाड़ी बाँकी मोंगरा क्र-03, जयस्तंभ चौक कुदरीपारा में नेता प्रतिपक्ष वार्ड पार्षद मधुसूदन ने तिरंगा फहराकर तिरंगे को सलामी दी जहां समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा – आजादी का जश्न नए अंदाज में दशहरा मैदान गजरा बांकी मोंगरा में 77वे गणतंत्र दिवस को यादगार बनाते हुए पालिका के अध्यक्ष विकास सोनी झा और पालिका के मुख्य अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगा रंग के गुब्बारो को उड़ाकर आजादी का जश्न मनाया।

इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिकारीगण व समस्त कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पालिका क्षेत्र के पार्षदगण, महिलामंडल, क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकगण और विद्यार्थिगण, पत्रकार बंधु, व्यापारीगण उपस्थित रहे, साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी विद्यालयों के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक कला की झलक, देशभक्ति गीत, आपरेशन सिंदूर की झलक, पंथी नृत्य जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई, समस्त नगरवासी देशभक्ति कार्यक्रम में लिन रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को पालिका के अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार के रूप में नगद राशि और मोमेंटो से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, साथ ही विद्यालयों के प्राचार्यों, सफ़ाई मित्र, पालिका के कर्मचारियों चिकित्सा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक समिति एवं डोर-टू-डोर सफ़ाई कर्मियों के सुपरवाइजरों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version