बांकीमोंगरा । भानु डेंटल के संचालक डॉ युगल किशोर दुबे की सुपुत्री ताश्वी दुबे नें ९ वर्ष की उम्र में पुणे मे ए बी बी एस राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में 4000 लोगों में तीसरा स्थान प्राप्त कर बाकी मोंगरा क्षेत्र को गौरवान्वित किए हैं और उनका सिलेक्शन अब थाईलैंड में बुराफा विश्वविद्यालय में वैश्विक संस्कृतिक ओलंपियाड के लिए हुआ है।ताश्वी नृत्यके साथ पढ़ाई में भी होनहार है वह डीपीएस एनटीपीसी की छात्रा है उसकी इस उपलब्धि से उसके गुरू मोर्ध्वज, दादा राम कुमार दूबे एवं माता डॉ कीर्ति दूबे अत्यंत गोरवान्वित है।
