DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026…200 सरेंडर्ड-नक्सली कैडर ने केन्या के एथलीट संग दौड़े:मुख्यधारा से जुड़ने का दिया संदेश, आयोजन में 9 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

जगदलपुर,एजेंसी। 22 मार्च को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस मैराथन में विदेशी एथलीट के साथ-साथ सरेंडर्ड कैडर ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता 5, 10, 21 और 42 किमी की अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 25 लाख रुपए की प्राइज मनी रखी गई थी।

इस आयोजन में कुल 9,235 एथलीट ने भाग लिया, जिनमें बस्तर संभाग से 8,127, छत्तीसगढ़ के बाहर से 202 और 120 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल रहे। लंबी दूरी की दौड़ में इथोपिया और केन्या के एथलीटों की भागीदारी से प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहा।

इस बार 2,313 महिला एथलीट ने भी हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि 200 से अधिक सरेंडर्ड नक्सलियों ने भी मैराथन में भाग लेकर मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम से पहले प्री-इवेंट के रूप में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें केदार कश्यप ने भी शामिल हुए।

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में 9,235 एथलीट ने भाग लिया।

तियोगिता 5, 10, 21 और 42 किमी की अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित हुई।

मैराथन के दौरान पुसिल सड़कों पर तैनात रही।

42KM की फुल मैराथन रही मुख्य आकर्षण

मैराथन का मुख्य आकर्षण 42 किमी की फुल मैराथन रही, जो जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू होकर चित्रकोट जलप्रपात तक संपन्न हुई। इसके अलावा 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी दौड़ भी आयोजित हुई। 5 किमी श्रेणी में सबसे अधिक 3,452 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम से पहले प्री-इवेंट के रूप में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें केदार कश्यप ने भी शामिल हुए।

प्राइज मनी और विशेष कैटेगरी

प्रतियोगिता में कुल 25 लाख रुपए की प्राइज मनी वितरित की गई। इस बार ओपन कैटेगरी के साथ “बस्तर कैटेगरी” भी जोड़ी गई, जिससे स्थानीय एथलीट को अलग अवसर मिला। बस्तर जिले के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया था।

200 से अधिक सरेंडर्ड नक्सलियों ने भी मैराथन में भाग लेकर मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। मैराथन से पहले की तस्वीर।

यातायात व्यवस्था

मैराथन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगदलपुर से चित्रकोट मार्ग पर सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य यातायात प्रतिबंधित है। आमागुड़ा चौक से पल्लीनाका तक सुबह 4 बजे से 10 बजे तक और पल्लीनाका से चित्रकोट तक सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रखा गया है।

वैकल्पिक मार्ग और छूट

यातायात प्रभावित होने की स्थिति में लोगों ने अनुपमा चौक-धरमपुरा और चांदनी चौक-नयामुंडा-बोधघाट मार्ग का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अन्य वैकल्पिक मार्गों से भी आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई थी। प्रशासन और लोगों के सहयोग से मैराथन का आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Exit mobile version