जगदलपुर, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीत सकते हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से पेड़-पौधों और जंगलों को बचाने की अपील भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय बस्तर दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में मांझी-चालकियों व जनजातीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
उन्होंने मुरिया दरबार की परंपरा को लोकतंत्र का गौरव बढ़ाने वाली व्यवस्था बताया। इसके बाद राष्ट्रपति ने लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा और जनजातीय संस्कृति पर आधारित स्टॉल देखे। प्रदर्शनी के दौरान वे एक बच्ची से मिलीं और पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी? बच्ची ने जवाब दिया- कलेक्टर बनूंगी। बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल होने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति हैं।
इसके अलावा राज्य सरकार ने बस्तर संभाग के पारंपरिक सामाजिक प्रमुखों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। मांझी का मानदेय 2,000 रुपए से बढ़ाकर 5,000 रुपए और चालकी का मानदेय 1,500 रुपए से बढ़ाकर 3,500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है।

छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं राष्ट्रपति मुर्मू को सुनने पहुंची थीं।
राष्ट्रपति को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंच थे।
सभा से पहले वहां मौजूद बच्ची से राष्ट्रपति ने बात की।
राष्ट्रपति मुर्मू को बस्तर का प्रतीक भेंट किया गया।
आंगादेव के प्रतीक को देखतीं हुईं राष्ट्रपति।
दंतेश्वरी मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू ने पूजा की।
जगदलपुर के लालबाग मैदान सभा के मंच पर राष्ट्रपति और उनके साथ राज्यपाल और सीएम साय।
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने मांझी-चालकियों से बातचीत की।
राष्ट्रपति ने जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
जगदलपुर में राष्ट्रपति का कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्वागत किया था।
माओवाद से मुक्ति के बाद बस्तर का पहला दशहरा- सीएम
- सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर आना सौभाग्य की बात है। बस्तर दशहरा जनजातीय संस्कृति और उत्साह का प्रतीक है।
- माओवाद से मुक्ति के बाद इस बार दशहरा खास है। बस्तर पंडुम के जरिए यहां की संस्कृति देश-दुनिया तक पहुंच रही है।
- उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ बस्तर के अंदरूनी इलाकों तक पहुंचा रही है। गांवों में बस और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं।
- रायपुर से रावघाट तक रेल सेवा शुरू हुई है। रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा बस्तर से गुजर रहा है। जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी बन रही है और गीदम में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है।
सीएम ने राष्ट्रपति को बस्तर दशहरा का रथ प्रतीक भेंट किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा का रथ प्रतीक भेंट किया है।
मुरिया दरबार के बाद संपन्न होता है बस्तर दशहरा- राजेश अग्रवाल
- धर्म एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बस्तर दशहरा की परंपरा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुरिया दरबार के बाद बस्तर दशहरा संपन्न होता है।
- यह पर्व बस्तर की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। इसमें मांझी-चालकियों, जनजातीय समाज और राजपरिवार की अहम भूमिका रहती है।
लालबाग मैदान के मंच पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लालबाग मैदान में बने मंच पर पहुंच गई हैं। वे थोड़ी देर में आमसभा को संबोधित करेंगी।
- सभा शुरू होने से पहले मंच पर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रगीत गुनगुनाती नजर आईं।
- सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग लालबाग मैदान पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति ने देखी बस्तर की संस्कृति
- आमसभा से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर की संस्कृति को करीब से देखा। लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा और जनजातीय परंपराओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए हैं।
- राष्ट्रपति ने इन स्टॉलों के जरिए बस्तर की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी चीजें देखीं।
- इस दौरान वे एक बच्ची से भी मिलीं और उससे पूछा कि क्या कलेक्टर बनोगी?
मुरिया दरबार में बच्ची से मिलीं राष्ट्रपति
- मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बच्ची से मिलीं। उन्होंने बच्ची से बातचीत करते हुए पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी।
- आमसभा से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर दशहरा और बस्तर की संस्कृति पर आधारित स्टॉल देखे। उन्होंने स्टॉल पर प्रदर्शित सांस्कृतिक परंपराओं और बस्तर की विरासत से जुड़ी चीजों का जायजा लिया।
मुरिया दरबार में मांझी-चालकियों से मिलीं राष्ट्रपति
- राष्ट्रपति सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार पहुंचीं, जहां उन्होंने मांझी-चालकियों और जनजातीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
- दौरे के अगले कार्यक्रम में वे लालबाग मैदान पहुंचकर बस्तर दशहरा प्रदर्शनी देखेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।
- इसके बाद राष्ट्रपति सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार पहुंचीं, जहां उन्होंने मांझी-चालकियों और जनजातीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
- दौरे के अगले कार्यक्रम में वे लालबाग मैदान पहुंचकर बस्तर दशहरा प्रदर्शनी देखेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी।
जगदलपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत
