DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बैज बोले- BJP ‘नमक-हराम’ कर दे अपने भवन का नाम:भाजपा के पोस्ट पर पलटवार किया, रविंद्र चौबे ने दीपक को मैच्योर अध्यक्ष बताया

रायपुर,एजेंसी। भूपेश छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नेतृत्व करें…रविंद्र चौबे के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच दीपक बैज और चौबे ने राजीव भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद चौबे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को “मैच्योर अध्यक्ष” बताते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के अगले चुनाव में मजबूती से उतरने की बात कही।

उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल के जन्मदिन पर भ्रम फैलाया गया। मीडियो पर बातों को गलत तरीके से पेश किया गया। वहीं बीजेपी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बैज ने कहा कि भाजपा को अपने भवन का नाम ‘नमक हराम’ कर देना चाहिए।

बता दें कि चरणदास महंत के चमचा वाले बयान पर भाजपा ने सोशल मीडिया साइट x पर कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस भवन को चमचा भवन बताया था।

भाजपा ने x पर पोस्ट किया था।

भाजपा ने x पर पोस्ट किया था।

गुरुवार को दीपक बैज से मुलाकात करने पहुंचे चौबे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बगल में बैठे नजर आए।

बुधवार को राजीव भवन में जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी।

चौबे से मुलाकात के बाद बैज बोले- ये घर की बात

रविंद्र चौबे पर एक्शन के प्रस्ताव पारित करने के सवाल पर दीपक बैज ने कहा की घर की बात है पार्टी की बात है रविंद्र चौबे जी ने आज मुलाकात की है। बहुत सारे विषयों पर उनसे चर्चा हुई है।

हमारे नेता खड़गे जी ने कहा है कलेक्टिव लीडरशिप से हम भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ में लड़ रहे हैं। आगे भी कलेक्टिव लीडरशिप से लड़ेंगे कांग्रेस मजबूती के साथ सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

प्रस्ताव पारित होने से इनकार करने के सवाल पर दीपक ने कहा कि यह घर की बात है आप लोग इसको तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, यह उचित नहीं है। रविंद्र चौबे हमारे वरिष्ठ नेता है, मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ में मंत्री के पद में रहे हैं। आने वाले समय में हम लोग पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

NHM कर्मियों से बातचीत कर हड़ताल खत्म करवाए सरकार

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पर बैज ने कहा कि मोदी गारंटी के नाम पर वोट तो लिए गए, लेकिन अब कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है। नौकरी से निकाला जा रहा। समाधान के लिए संवाद जरूरी है।

बैठक में भिड़े दो जिलाध्यक्ष, चौबे के बयान पर जताई आपत्ति

इससे पहले जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रविंद्र चौबे के खिलाफ सर्वसम्मति से अनुशासनात्मक कार्रवाई करने सिफारिश की गई थी। दरअसल, रायपुर के राजीव भवन में बुधवार को बैठक के दौरान रविन्द्र चौबे के नेतृत्व परिवर्तन वाले बयान पर 2 जिला अध्यक्ष आपस में भिड़ गए। जगदलपुर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने चौबे के बयान को अनुशासनहीनता बताते हुए आपत्ति जताई।

जबकि, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि, चौबे ने भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उनकी तारीफ की थी। इसमें गलत कुछ नहीं है। जन्मदिन पर इस तरह की बातें कही जाती हैं। वहीं, चौबे अपने बयान पर सफाई भी दे चुके हैं।

छोटे कार्यकर्ताओं पर कर दी जाती है कार्रवाई- जिला अध्यक्ष

रविंद्र चौबे के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर बैठक में जिला अध्यक्षों ने कहा कि, यह देखा गया है कि जब छोटे कार्यकर्ता कुछ गलती करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। लेकिन बड़े नेताओं के मामले में उदासीनता बरती जाती है।

इस पर बाकी जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों ने कहा कि, ऐसे मामलों में भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसलिए अब पूर्व मंत्री कांग्रेस के सीनियर लीडर रविन्द्र चौबे पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। वहीं, बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के मामले में भी अब तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने को लेकर सवाल उठाए गए।

अब जानिए रविंद्र चौबे ने क्या बोला था, जिस पर बवाल मचा

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा था कि जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें। आने वाले समय में भी वही करें। अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी से है। यह ताकत सिर्फ भूपेश बघेल में है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज।

बैज ने पूर्व मंत्री को बताया था महाज्ञानी नेता

रविंद्र चौबे के बयान पर PCC दीपक बैज ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाज्ञानी नेता हैं। अगर यह उनका बयान है, तो उनका निजी बयान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस कलेक्टिव लीडरशिप के साथ जनहित के मुद्दों पर ही लड़ाई लड़ेगी और दोबारा सरकार बनाएगी।

Exit mobile version