कोरबा। मवेशी चराने गए ग्रामीण पर मादा भालू ने अपने दो शावकों के साथ हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोरगा चौकी क्षेत्र में आने वाले गांव जुनापारा के निवासी अमीर सिंह (55) मवेशी चराने जंगल में गए थे।
इसी दाैरान एक मादा भालू ने अपने दो बच्चों के साथ उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा हैं की एकाएक झाड़ियों से निकलकर मादा भालू और उसके दो बच्चों ने अमीर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। अमीर ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई
अमीर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घायल व्यक्ति को सहायता राशि भी प्रदान की है।

भालूओं के हमले में घायल हुआ अमीर सिंह।
