DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नवरात्रि से पूर्व नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में मुख्य मार्गो के बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को करवाया गया चालू‌ ।….देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा:– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गो समेत कटाईनार, घुड़देवा, मनोरंजन मंदिर क्लब, गजरा व अन्य स्थानों में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष प्रतिनिधि व भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा स्वयं उपस्थित होकर बड़े पैमाने में बंद पड़े स्ट्रीट लाइटो को चालू करवाया।

पालिका क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के द्वारा बंद पड़े स्ट्रीट लाइट के संबंध में लगातार शिकायत किया जा रहा था, साथ ही नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने को है जिसे ध्यान में रख विकास झा द्वारा एसईसीएल कुसमुंडा से स्काई लिफ्ट वाहन मंगाकर सुधरवाने का प्रयास किया गया। साथ ही अन्य स्थानों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को सुधरवाने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत जल्द ठीक कराया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने बताया कि अगले अक्टूबर माह तक पालिका में स्काई लिफ्ट वाहन सहित अन्य सुविधाएं आने के बाद नगर में बनी समस्या को दूर करने का अथक प्रयास किया जा रहा है।

स्ट्रीट लाइट सुधार कार्य के दौरान विकास झा सहित क्षेत्र के वार्डो के पार्षद और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version