DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ में 7 नक्सली ढेर:1 हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेरा, सर्चिंग जारी; अब-तक 215 मारे

जगदलपुर,एजेंसी। बस्तर में अमित शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। अभी भी दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

चार जिले के एक हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। इनमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG, STF और CRPF की टीम शामिल है। बता दें कि, 1 जनवरी से अब तक 215 नक्सली मारे गए हैं।

एक साल साल में 220 नक्सली मारे- गृह मंत्री

विजय शर्मा ने पुलिस-नक्सली मुठभेड़ पर बयान दिया कि, कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पिछले 5 सालों में जितने नक्सली मारे गए थे, उससे ज्यादा केवल साल भर में 220 नक्सली भाजपा की सरकार के दौरान मार गिराया गया है।

एनकाउंटर के बाद मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

एनकाउंटर के बाद मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

15 दिसंबर को शाह बस्तर दौरे पर

15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर रहेंगे। शाह के बस्तर दौरे से पहले फोर्स एक्टिव हो गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था।

इसी बीच, गुरुवार तड़के सुबह 3 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, जवानों से संपर्क कर रहे हैं जो भी जानकारी मिलेगी दी जाएगी।

Exit mobile version