DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बेंगलुरु भगदड़- CM सिद्धारमैया ने पॉलिटिकल सेक्रेटरी को हटाया:हाईकोर्ट ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के अफसरों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

बेंगलुरु,एजेंसी। बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को अपने पॉलिटिकल सेक्रेटरी के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। सूचना विभाग के प्रमुख हेमंत निंबालकर का ट्रांसफर कर दिया गया है।

दूसरी तरफ, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को गिरफ्तारी से राहत दे दी है। KSCA ने भगदड़ मामले में अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने की मांग की थी। जस्टिस कृष्ण कुमार ने 16 जून को अगली सुनवाई तक KSCA के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है।

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को KSCA, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को गिरफ्तारी करने का आदेश दिया था। पुलिस ने कहा था कि KSCA के दो अधिकारी- सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं।

बेंगलुरु पुलिस ने RCB के सीनियर मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 3 अधिकारियों- किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया है। निखिल को दुबई जाते वक्त एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उसने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। सोमवार को मामले की सुनवाई होगी।

बेंगलुरु में 4 जून को मची भगदड़ में 13 साल लड़की सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी। 33 घायल हो गए थे। यह घटना बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की व‍िक्ट्री परेड से पहले हुई। खिलाड़ियों को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी थी।

RCB के सीनियर मार्केटिंग अधिकारी निखिल सोसाले पर सोशल मीडिया में विक्ट्री परेड और सेरेमनी के फ्री पास देने से जुड़ा पोस्ट करने का आरोप है।

RCB के सीनियर मार्केटिंग अधिकारी निखिल सोसाले पर सोशल मीडिया में विक्ट्री परेड और सेरेमनी के फ्री पास देने से जुड़ा पोस्ट करने का आरोप है।

सिद्धारमैया ने पुलिस कमिश्नर समेत इन 8 अफसरों को सस्पेंड किया

CM सिद्धारमैया ने गुरुवार को बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद समेत 8 अफसरों को सस्पेंड किया था। इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ACP) सी बालकृष्ण, DCP सेंट्रल डिवीजन शेखर एच. टेक्कण्णवर, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विकास कुमार विकास, कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर ए के गिरीश शामिल हैं।

क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर को भी सस्पेंड किया गया है। बी दयानंद की जगह IPS अधिकारी सीमंत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version