कोरबा/दर्री । दर्री प्रेस क्लब की सामान्य सभा आयोजित की गई, जिसमें पत्रकार भागवत दीवान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में कार्यकारिणी संगठनात्मक निर्णयों पर चर्चा की गई। दर्री प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी गत दिनों जश्न रिसोर्ट में प्रसिद्ध गायिका एवं कलाकार सपना चौधरी के कार्यक्रम में तोड़फोड़ के आरोप में फरार है, जिसके कारण संगठनात्मक कार्यों में बाधा आ रही है। विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सुचारू रूप से कार्य करने की जरूरत है। जिसके लिए पत्रकार भागवत दीवान को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कार्यभार सौंपा जाता है। दर्री प्रेस क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए भागवत दीवान को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया।
कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यकाल आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकेगा इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने भागवत दीवान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष भागवत दीवान ने कहा कि वह प्रेस क्लब की गरिमा और संगठनात्मक एकता को बनाए रखते हुए सभी सदस्यों के साथ मिलकर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की पत्रकारिता की नैतिकता को बनाए रखना सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करने और प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक सुधीर जैन, बालकृष्ण मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, श्रीधर नायडू, मनिंद्रपाल निंमजा, अजय राय, राजेश यादव, अशोक अग्रवाल, संतोष गुप्ता, विकास तिवारी समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
भागवत दीवान बने दर्री प्रेस क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष
