बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 लाख इनामी नक्सली भास्कर (45) मारा गया। उसका शव और ऑटोमैटिक वेपन बरामद हुआ है। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। आंधप्रदेश के चिंतापालुदी गांव का रहने वाला था। पिछले तीन दशकों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था।
वहीं, एक दिन पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर को जवानों ने ढेर किया था। इधर, दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार इनामी), दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम (50 हजार इनामी), भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम और पण्डरू राम पोड़ियाम शामिल हैं।

दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम तीन राज्यों का वांटेड था
दरअसल, केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल थे।
तस्वीर केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर की है जो एनकाउंटर में मारा गया।
नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज की भी मौजूदगी की खबर
टीम जब सर्चिंग में निकली तो इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी में प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है।
लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे
- इससे पहले 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए। इसमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी था।
- 21 मई की मुठभेड़ से 7 दिन पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की भी जानकारी दी थी। इसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया था।
- छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।
