DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भोला प्रसाद तिवारी स्मृति प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 29 से

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक भोला प्रसाद तिवारी स्मृति प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि दिनांक 29/08/2025 को यूथ UNDER-19 (यूथ) एवं यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), दिनांक 30/08/2025 को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा दिनांक 31/08/2025 को यूथ UNDER-17 (जुनियर), यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी ।
प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 250 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता एकल इवेंट्स में सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ हृष्ठश्वक्र-11 ( होप्स) बालक एकल तथा यूथ UNDER-11 ( होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जायेगी।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 23.08.2025 है। उपरोक्त जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Exit mobile version