यूथ UNDER-19 (यूथ) तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) के मुकाबले अंतिम चरण में
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के द्वारा रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित
भोला प्रसाद तिवारी स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025″ में आज
रायपुर। यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा के सांसद एवं पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं समाजसेवी सुशील शर्मा, कोटक महिंद्रा बैंक के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट प्रियंक पांडे थे। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर
मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है जिसके लिए सभी को खेल से जुड़ना चाहिए | इसके साथ ही उन्होंने सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल रायपुर के लिए राशि रू पांच लाख की घोषणा की | मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव विमल नायर ने किया।
प्रतियोगिता में आज
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल तथा
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिकावर्ग में सेमीफायनल तक के मुकाबले खेले जा चुके हैं तथा आगे के मुकाबले खेले जा रहे हैं ।
प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल वर्ग:-
सेमीफायनल – अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) ने यशवंत डेकाटे (रायपुर) को 3 -1
तथा सिद्धा धूपर (रायपुर) ने आर्यन सिंह (रायपुर)
को 3 -0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल वर्ग:-
सेमीफायनल – सिया मेघानी (बिलासपुर) ने प्रज्ञा पाठक (दुर्ग) को 3-2 तथा समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-2 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – आर्यन सिंह (रायपुर) ने श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-0 तथा दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने शौर्य बागडे (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।
यूथ UNDER-15 (सबजुनियर) बालिका–सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) एवं
लावण्या पांडे (रायपुर) तथा अक्षिता बीनू (बिलासपुर) एवं सिया मेघानी (बिलासपुर) के मध्य मैच जारी है ।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर प्रणय मजूमदार एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, भूपेंद्र सिंह राजवंशी हैं । प्रतियोगिता में कल दिनांक 30 अगस्त 2025 को सीनियर पुरुष एवं महिला
एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मैच खेले जायेंगे|
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

