संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोंगरा :– आज दिनांक 06 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर मां नीरा हथकरघा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के परिसर में हनुमान मन्दिर निर्माण का भूमि पूजन का आयोजन विधि विधान से संपन्न किया गया।

कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सम्मति कर किया गया, जिसके बाद हनुमान मंदिर निर्माण भूमि पूजन में विधि अनुसार पूजा अर्चना कर पंडित जी एवं अतिथियों के द्वारा शुभ मुहूर्त में नींव रखी गई। साथ ही अतिथियों द्वारा बुनकर समूह के महिलाओं के अच्छे कार्य के शुभकामनाएं देकर सम्बोधन कर उनकी हौसला अफजाई की।
कार्यक्रम में बुनकर समिति के मुख्य संचालक लक्ष्मी देवांगन व उनकी अर्धांगिनी, मुख्य अतिथि बुनकर आयोग के अध्यक्ष भोजराम देवांगन एवंभाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, विधायक प्रतिनिधि लक्खू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्षा शैल राठौर, वार्ड 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, महिला समूह की संरक्षक छत बाई सहित बुनकर समूह की महिलाएं एवं अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रहे।
