कोरबा/गेवरा-दपका। कटघोरा विधानसभा के ग्राम बतारी में 65.78 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया। विकास कार्य के तहत सीसी रोड निर्माण मेन रोड से बतारी तक 30 लाख रुपए, दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण लागत 23.38 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण लागत 12.40 लाख रुपए का काम होना है। विधायक पटेल ने कहा कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं होगी।

राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार विकास की पक्षधर है, जिसका परिणाम यह है कि निरंतर हम सभी मिलकर नित्य नए विकास गढ़ रहे हैं। इससे आप सभी ग्रामवासियों को सुविधा और लाभ मिलेगा। इस अवसर पर युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उईके, सरपंच राजू स्रोते, मंडल अध्यक्ष जवाली, श्रवण तंवर सरपंच, शिवगणेश, मुकेश जायसवाल, मन्नु सांई राठौर आदि उपस्थित रहे।
