कोरबा। गत 6 जून को इंदिरा विहार होलिका ग्राऊंड में समिति के सदस्यों ने पंडित के मंत्रोच्चार के साथ भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि श्रीवास ने बताया कि होलिका ग्राऊंड में भगवान शिवजी एवं हनुमानजी का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, इसके लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने जल्द मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।

प्रस्तावित मंदिर
