DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भूमिपूजन: वार्ड-1 पोड़ीभाठा में 10 लाख रुपए से सामुदायिक भवन बनाया जाएगा

अकलतरा। नगर के वार्ड नंबर एक पोड़ीभाठा में विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सामुदायिक भवन की मांग वार्ड के लोगों ने की थी। विधायक मद से निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भवन बनने के बाद सामाजिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक आयोजनों के लिए वार्ड के लोगों को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम हो रहे हैं। जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। वार्ड के लोगों ने अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि की मांग रखी। विधायक ने विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भविष्य चंद्राकर, संतोष सिंह बैस, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया, पार्षद सुभद्रा साहू, राजू राठी, राज सिंह, छत्रराम साहू मौजूद थे। वार्ड के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

Exit mobile version