DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पटेल समाज का सामुदायिक भवन बनाने हुआ भूमिपूजन

कोरबा/पाली। नगर पंचायत पाली में पटेल समाज के सामुदायिक भवन का नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने भूमिपूजन किया। इसकी लागत 21 लाख रुपए है। जायसवाल ने कहा कि नगर में पटेल समाज की बहुलता है। यह समाज राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। समाज ने यहां माता शाकंभरी के मंदिर का निर्माण कराया है। भवन बनने से आयोजन कराने में सुविधा होगी। इस मौके पर उमेश चंद्रा, बबलू पटेल, दीप्ति शर्मा, आशा समीम पटेल, ज्योति उईके, मुरली मनोहर पटेल, दीपाली राय, दीपक शर्मा मौजूद थे।

Exit mobile version