रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों को धान उगाने से रोकना चाहती है। बीज भंडारों में मौखिक आदेश दिया गया है कि किसानों को बीज न दिया जाए।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी जनता को जवाब देने की स्थिति में नहीं है तो पोस्टर पर आ गई है। 13 तारीख के बाद बीजेपी के पोस्टर से भी गायब हो जाएंगे।
किसानों को बीज न देने का आदेश- बघेल
बघेल ने कहा कि एक बड़ा ही तानाशाही आदेश है कि सब्जी बाड़ी बोने के समय धान नहीं बो सकते, बहाना ये की इसमें पानी बहुत लगता है। क्या गन्ने में और में पानी नहीं लगता? सरकार किसानों को धान उगाने से रोकना चाहती है। खाद बीज भंडार में मौखिक आदेश दे दिया की किसानों को धान के बीज न दे।
धान बोने पर देना होगा जुर्माना
किसान क्या बोए क्या ना बोए यह किसान तय करते है,सरकार नहीं। हम इस तुगलकी आदेश का विरोध करते हैं। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए, यह भी सामने आया है की यदि किसान फिर भी धान बोएगा तो उसे 50,000 जुर्माना देना पड़ेगा।
धान खरीदने से दर रही सरकार-बघेल
बघेल ने कहा सरकार ने दो आदेश निकाले हैं, किसानों की फसल कटाई हो चुकी है,राज्य सरकार ने आदेश निकाला और सर्वे के लिए एक टीम बनाई है। एक एक खेत में जाकर गिरदावली कर रहे,आज जनपद कार्यालय पूरी तरह से खाली।
किसी को सिग्नेचर कराना हो तो जनपद में कोई नहीं, सबको गिरदावाली करवा रहे, इसका मतलब जो बंपर क्रॉप दिखाई दे रहा है। सरकार उसे खरीदने में डर रही, अभी 56 रेक चांवल का मिला है जबकि 700 रैक धान पड़ा है, इसका मतलब सरकार धान नहीं खरीदने का बहाना ढूंढ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव के बाद भाजपा के पोस्टर भी हो जाएंगे गायब- बैज
बीजेपी के पोस्टर वार पर बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री सभी बड़े नेताओं को जवाबदारी दी गई है। अलग अलग बूथों में जाकर मैं ख़ुद बैठक ले रहा हूं। बीजेपी जनता को जवाब देने की स्थिति में नहीं है तो पोस्टर पर आ गए है। 13 तारीख़ के बाद बीजेपी पोस्टर से भी गायब हो जाएंगे।
भाजपा के आरोप असल में उनकी खीझ-बैज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव चल रहा है। यह उपचुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ रही है। रायपुर की जनता उपचुनाव में बदलाव चाह रही है।सरकार की 10 माह की नाकामी और बढ़ते आपराधिक घटनाओं का असर दिख रहा है।
निष्क्रिय वर्सेज युवा और सक्रिय चेहरा चल रहा है। बीजेपी दक्षिण उपचुनाव में डरी हुई है। इसी का नतीजा है कि बीजेपी खीज निकालने के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, कांग्रेस मज़बूती के साथ चुनाव लड़ रही है।
