कोरबा। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने प्रशासनिक कसावट के लिए दो तहसीलों में नई जिम्मेदारी दी है। कटघोरा तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी को कोरबा तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं अतिरिक्त तहसीलदार कटघोरा श्रीमती प्रियंका चंद्रा को कटघोरा तहसीलदार के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

