कोरबा। ज़िले के ग्राम पंचायत गेंराव के बताती गाँव के किसान परिवार के दो सगे भाइयों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा में सफलता का परचम लहराते हुए जिले और महरा (झारिया) समाज का मान बढ़ाया है। भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष बाबूलाल झारिया के पुत्र मेवा लाल झारिया और संजय कुमार झारिया ने उल्लेखनीय रैंक हासिल कर सभी का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। पीएससी परिणाम में मेवा लाल झारिया ने रैंक 178 प्राप्त कर सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग पद के लिए चयन पाया है। वहीं उनके भाई संजय कुमार झारिया ने रैंक 201 हासिल कर सीजी अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।दोनों भाइयों की यह उपलब्धि मेहनत, समर्पण और ग्रामीण प्रतिभा की शक्ति को दर्शाती है। सफलता की इस खुशी से महरा समाज और पूरे कोरबा जिले में उत्साह का माहौल है। मेवा लाल झारिया एवं संजय कुमार झारिया—दोनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
पंचायत गेंराव गांव के दो सगे भाइयों की बड़ी उपलब्धि, PSC में सफलता से कोरबा का गौरव बढ़ा…
