DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पाली एसडीएम रोहित सिंह की बड़ी कार्यवाही: हरदीबाजार एवं सुवाभोड़ी में 18 अवैध ईंटभट्ठा जब्त

अवैध बिजली कनेक्शन, अवैध कोयला से चल रहा था ईंटभट्ठा

राजेश जायसवाल का जेसीबी, ट्रैक्टर भी जब्त

कोरबा/पाली/हरदीबाजार। नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर पाली एसडीएम रोहित सिंह ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए हरदीबाजार और सुवाभोड़ी में अवैध रूप से संचालित 18 ईंटभट्ठोंको जब्त कर लिया। अवैध ईंटभट्ठों को ग्राम पंचायत के सुपूर्द कर सुरक्षित रखा गया। ईंटभट्ठों में करीब 9 लाख ईंट बनाए गए थे, जिसकी कीमत 9 लाख रूपए बताई गई है।

पाली एसडीएम ने छापा मारा तो अवैध बिजली कनेक्शन भी मिला और वर्षों से यहां अवैध बिजली का उपयोग किया जा रहा था। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यक कार्यवाही करें इसके साथ ही पास की खदान से चोरी का कोयला भी जब्त किया गया है और अवैध मिट्टी की खुदाई में लगे जेसीबी और टै्रक्टर को भी जब्त कर पुलिस थाना के सुपूर्द किया गया है।

एसडीएम की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों में भय व्याप्त है। उधर एसडीएम ने कहा है कि क्षेत्र में कोई भी अवैध कार्य संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
एसडीएम रोहित सिंह के साथ हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू, थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग की टीम शामिल थी।

Exit mobile version