संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा :– बीती रात स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की शव संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में उनके फार्महाउस में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल।
गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की आशंका।
घटना के जानकारी के बाद परिजन शव लेकर आनन फानन में न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुंचे जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर हंगामा शुरू कर दिया।
मामले में परिजनों का कहना है कि मृतकों के शरीर पर चोट के निसान है और एक मृतक के मुंह में नींबू भी पाया गया है, परिवार यह कह रही की तीनों के साथ मारपीट कर हत्या की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कोरबा उरगा पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए बिलासपुर के रहने वाले एक बैगा और उसके टीम के कुल तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर अहम साक्ष्य जुटाया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

मृतकों की मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल पर मिले सामान और बैगा व उसकी टीम की गतिविधियों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।
गड़े धन (हांडा) निकालने व पैसों के लालच को लेकर हुई हत्या का आशंका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मेमन के फॉर्महाउस में घटित हुई है, मृतकों में कोरबा का कबाड़ कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन (पुरानी बस्ती कोरबा) , सुरेश साहू (तुलसी नगर कोरबा) और नीतीश कुमार (दुर्ग) के रूप में पहचान हुई है।
