DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बिटकॉइन पहली बार ₹1.08 करोड़ के पार पहुंचा:2009 में एक बिटकॉइन की कीमत 0 के करीब थी, एक साल में ₹57 लाख बढ़ा

मुंबई,एजेंसी। बिटकॉइन की कीमत पहली बार रू.1.08 करोड़ के पार पहुंच गई है। आज 14 अगस्त को इस क्रिप्टोकरेंसी ने ऑलटाइम हाई बनाया। 2009 में जब सतोशी नाकामोटो नाम के किसी व्यक्ति ने इसे बनाया था तब इसकी वैल्यू 0 के करीब थी। यानी, अगर उस समय आप बिटकॉइन में एक रुपए से भी कम का निवेश करते तो आज उसकी कीमत रू.1 करोड़ से ज्यादा होती।

बिटकॉइन की पहली बड़ी कीमत बढ़ोतरी अक्टूबर 2010 में हुई थी। जब एक बिटकॉइन की कीमत लंबे समय तक 0.10 डॉलर (करीब रू.8) के करीब स्थिर रहने के बाद ऊपर जाने लगी। साल के अंत तक ये 0.30 डालर तक पहुंच गई। वहीं 2013 तक इसकी कीमत 1000 डॉलर के पार पहुंच गई थी। आज के हिसाब से रुपए में ये कीमत रू.87 हजार के करीब होती है।

Exit mobile version