कोरबा| भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली थाना परिसर के स्कूल के बूथ में मतदान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कुशासन पर मतदाता बटन दबाने जा रहे हैं। मतदान से पहले संजू सर्वमंगला मंदिर पहुंची। वहां पूजा-अर्चना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
भाजपा प्रत्याशी संजू देवी ने भी किया मतदान
