सरगुजा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा का ध्वज फहराकर 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसद, मुख्यमंत्री, 10 मंत्री और 44 विधायक शामिल हुए। समापन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आएंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि ये उद्घाटन सत्र था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई मुद्दों पर बातचीत की। सरकार की योजनाएं, संगठन की रणनीति समेत कई विषयों पर बातचीत की। अभी कई सत्रों से होकर प्रशिक्षण गुजरेगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता ट्रेनिंग देंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशिक्षण शिविर में सभी का मोबाइल फोन बैन रहा। प्रशिक्षण में किसी भी मंत्री, विधायक और सांसद को मोबाइल अलाउ नहीं किया गया। सभी के मोबाइल फोन बाहर रखवा दिए गए थे।
7 से 9 जुलाई तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रविवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन प्रभारी पवन साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, धरमलाल कौशिक सहित कई विधायक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित किया।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक शामिल हुए हैं।

किसी भी मंत्री, विधायक, सांसद को प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। बाहर रखाया गया मोबाइल फोन।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के लिए पहुंचे मैनपाट।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत।
पुटू, कोचई की सब्जी, लकरा चटनी मेन्यू में
तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान अतिथियों के भोजन में स्थानीय व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। प्रशिक्षण प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया कि अतिथियों के भोजन में पुटू व कोचई पत्ते की सब्जी, बाड़ी भाजी, लकरा की चटनी भी शामिल है। इसके अलावे प्रशिक्षण शिविर के दौरान मिलेट्स के व्यंजन भी शामिल किए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तीन जिलों की पुलिस तैनात
तीन दिवसीय शिविर के में तीन जिलों के एसपी, एएसपी सहित डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी और करीब 700 जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को बतौर मजिस्ट्रियल अधिकारी मैनपाट में ड्यूटी पर लगाया गया है।
तीन दिन मैनपाट में नहीं बिकेगी शराब
सरगुजा कलेक्टर ने अगले तीन दिनों के लिए मैनपाट इलाके के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। तीन दिनों तक मैनपाट के शराब दुकान एवं बार बंद रहेंगे व शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
