DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दीपका में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का भव्य स्वागत, फल से तौलकर किया सम्मान”

दीपका, कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भैया गोपाल मोदी के दीपका आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका द्वारा बजरंग चौक दीपका में भव्य स्वागत एवं फल से तौलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोशीले नारों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे ,कोरबा भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू वरिष्ठ नेताओं के सान्निध्य और आशीर्वचन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।कार्यक्रम में सानिध्य सोलंकी (विधायक प्रतिनिधि दीपका), मुकेश जायसवाल, आनंद चौकसे, सूर्य प्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा दीपका अध्यक्ष सुजीत सिंह, मनोज दुबे, राजू प्रजापति, ज्योति तिवारी, धर्म तिवारी तथा अनूप यादव सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का क्षेत्र में पहला स्वागत समारोह।

कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक फल से तौलकर अभिनंदन।

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने दीपका क्षेत्र में भाजपा संगठन की सक्रियता और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।

Exit mobile version