DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा नेत्री ने थाना परिसर में की एक व्यक्ति की पिटाई, MLA ने जिला पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिए लिखा शिकायत पत्र,,,, देखे पूरी खबर

मोबाइल से खड़े होकर बात करने के वजह से सुनाई नहीं दिया हॉर्न, उसके बाद हो गई पिटाई

बांकीमोंगरा – मामला है थाना बांकीमोंगरा के परिसर के अंदर का जहां दिनांक 07/06/25 को भाजपा की एक नेत्री ज्योति महंत जो नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की पूर्व सदस्य भी रह चुकी है थाना परिसर के अंदर ही एक व्यक्ति की पिटाई कर दी जिसमें उसके साथ आए उसके समर्थकों ने भी खूब सहयोग किया, युवक का पिटाई होते देखते रहे थाना में मौजूद पुलिस कर्मी।

मारपीट के घटना के बाद थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने भाजपा नेत्री ज्योति महंत को थाना परिसर में मारपीट नहीं करने की बात कहीं, पर ये बात समझ से परे है कि थाना परिसर में सारे आम किसी का पिटाई होता रहा और पुलिस चुपचाप खड़े तमाशा देखता रहा ऐसा क्यूं? क्या पुलिस को किसी का डर था, या पुलिस को बताकर ये घटना की गई,,, या इस मामले के पीछे कहानी कुछ और है। अब घटना की विडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में अलग अलग तरह की चर्चाएं सुर्खियों पर है।

घटना के बाद विडियो के जरिए बयान में बलवान सिंह कंवर ने घटना को विस्तार से बताया कि उसके साथ क्या हुआ, बलवान सिंह कंवर हरदीबाजार से वापस अपने घर कुमगरी बरेड़ीमुड़ा जा रहा था जहां बांकीमोंगरा के गजरा ग्राउंड के पास सड़क में उनके एक अन्य साथी जो पीछे बैल लेकर आ रहा था उसे फोन पर बात कर रहा और उसने बताया कि वो शराब का सेवन किया हुआ था, जिस स्थान पर बलवान सिंह कंवर खड़ा होकर फोन में बात कर रहा था उसी रास्ते से भाजपा नेत्री ज्योति महंत भी अपने कार से गुजर रही थी, तब ज्योति महंत ने हार्न बजाई पर युवक फोन में व्यस्त होने और नसे के वजह से सुन नहीं पाया जिसके बाद ज्योति महंत गुस्से से अपने गाड़ी से बाहर उतरकर बलवान सिंह को पीटने लगी, ज्योति महंत के साथ अन्य कुछ युवक भी थे , जिसे ज्योति महंत के द्वारा कहा गया कि इसे थाना लेकर चलो, फिर उनके द्वारा बलवान सिंह कंवर को थाना लाया गया, जिसके पीछे पीछे ज्योति महंत अपने कार से थाना पहुंचि और उतरते ही युवक को थाना के अंदर ही लात मुक्के से पीटना शुरू कर दी, और मन भर पीटने के बाद कालर पकड़कर थाना अदंर ले गए, थाना प्रभारी तेजकुमार यादव के द्वारा मारने को लेकर मना किए जाने के बावजूद ज्योति महंत की जुबान चलती रही, उस वक्त थाना परिसर में उपस्थित लोगों द्वारा घटनाक्रम कि विडियो अपने मोबाइल में ले लिया गया जिसके बाद ये वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो रही हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद रामपुर कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया ने जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र लिखा है और भाजपा नेत्री ज्योति महंत पर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही जिले के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या शासन के संरक्षण में भाजपाई कानून तोड़ रहे है, शिकायत पत्र में लिखा कि आदिवासी किसान के साथ भाजपा नेत्री ज्योति महंत के द्वारा अपने साथियों के साथ बांकी मोंगरा थाना परिसर में अभद्र व्यवहार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर बर्बरता किया गया, जिसका विडियो मिडिया के माध्यम से वायरल हो रहा है, मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है, कि घटना थाना परिसर में हुआ है, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक आदिवासी किसान के साथ इस तरह की घटना से मैं आहत महसूस कर रहा हूँ, मैं भी एक आदिवासी विधायक हूं, मुझे इस घटना से बहुत पीड़ा पहुंचा है, पूर्व में भी नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत जी विधानसभा सदन में कोरबा जिला पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं। जो आज साबित होता है, कि भाजपा नेताओं को विष्णु देव साय सरकार एवं जिला प्रशासन से विशेष अधिकार प्राप्त है। जिससे लगता है, कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत को न शासन की डर है और न ही प्रशासन की।

फिलहाल तेजी से बढ़ते इस घटना के वीडियो के बाद ग्रामीणों से एक खबर ये भी आ रही है कि मामले को पैसा ले दे कर दबाया गया है,, पर आज एक खबर ये भी आई है कि भाजपा नेत्री पर एफ आई आर दर्ज की जा रही है,,, अब देखना ये है कि असल कार्यवाही हो रही है या सिर्फ माहौल को शांत करने के उपाय।

Exit mobile version