DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा मंडल हरदीबाजार ने आत्मानंद स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12 साल बेमिसाल अभियान के तहत वृहद योग शिविर का आयोजन, जन-जन को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

कोरबा/हरदीबाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में चल रहे 12 साल बेमिसाल विश्वास विकास एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के महत्व को आत्मसात करते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश जन-जन तक पहुँचाया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदीबाजार मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर शांत मन और संतुलित जीवन का मूल आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों का ही परिणाम है कि आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है, जिससे पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और सनातन गौरव का डंका बज रहा है ।

जिला मंत्री अजय दुबे के निर्देशन में हुआ योगाभ्यास

शिविर में योगाभ्यास का सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे के द्वारा किया गया उन्होंने उपस्थित लोगों से अत्यंत सहज और प्रभावी ढंग से विभिन्न योगासनों प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया, इसके साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता और इससे होने वाले चमत्कारी स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत और प्रेरणादायक जानकारी साझा की ।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

इस वृहद योग शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।

शिविर में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी द्वारका शर्मा, चुलेश्वर राठौर (जिला चांपा जांजगीर प्रभारी), नरेश टंडन (पूर्व जिला मंत्री), डॉ. विजय राठौर (पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष), अनुसूईया राठौर (जिला महामंत्री महिला मोर्चा), नवरत्न सिंह राजपूत एवं अमरनाथ कौशिक (मंडल महामंत्री), छोटेलाल पटेल (पूर्व जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष), बजरंग यादव (उपाध्यक्ष), जगदीश अग्रवाल (संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ)।

मोर्चों के अध्यक्षगण:- राज ओगरे (अजा मोर्चा), शिव मरकाम (अजज मोर्चा), किशन सूर्यवंशी (युवा मोर्चा), अमृता यादव (महिला मोर्चा), तुंगन पटेल (किसान मोर्चा), अब्दुल फाइम मेमन (अल्पसंख्यक मोर्चा)

इसके साथ ही निखिल राठौर, चैतराम बघेल, मुमताज अंसारी, शिव यादव, केशु कश्यप, योगेश पटेल, गुलशन टीकम, लखन राठौर, संध्या राठौर, शशिकला राठौर, उमा राठौर, हरि ओम, किशोर, शिवांश, जगदीश सहित काफी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

शिविर का समापन देश की सुख-समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ कल्याण मंत्र से हुआ ।

Exit mobile version