DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

BJP ने केजरीवाल को टॉयलेट चोर दिखाया:9 दिन से पोस्टर वॉर; BJP ने 20 तो AAP ने 8 पोस्टर-एडिटेड वीडियो शेयर किए

नई दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा ने केजरीवाल से जुड़े 4 पोस्टर शेयर किए। इसमें उन्होंने पूर्व CM को गोविंदा की फिल्म ‘राजा बाबू’ के रूप में दिखाया।

वहीं दूसरे पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीर के साथ टॉयलेट शीट की फोटो शेयर की और लिखा- टॉयलेट चोर। वहीं अन्य पोस्ट में भाजपा ने आप संयोजक को दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ के पोस्टर के रूप में दिखाया।

दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर की शुरुआत 31 दिसंबर को हुई थी। पिछले 9 दिनों में भाजपा ने 20 तो आम आदमी पार्टी ने 8 पोस्टर और एडिटेड वीडियो शेयर किए हैं।

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

8 जनवरी को भाजपा ने 4 पोस्टर शेयर किए…

यह पोस्टर बीजेपी ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया। केजरीवाल को टॉयलेट चोर बताया।

यह पोस्टर बीजेपी ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया। केजरीवाल को टॉयलेट चोर बताया।

बीजेपी दिल्ली की तरफ से सोशल मीडिया X पर शेयर किए गए इस पोस्टर में केजरीवाल को राजा बाबू दिखाया गया।

AAP ने भी एक पोस्टर शेयर किया…

यह पोस्टर AAP ने X पर शेयर किया, जिसमें मोदी के कपड़ों और जूते की कीमत पर निशाना साधा गया।

आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस की तीन लिस्ट जारी, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

भाजपा की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है।

Exit mobile version