DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायपुर में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक:सीएम साय बोले- 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य, संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे

रायपुर,एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।

बीजेपी के सभी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बीजेपी के सभी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

जनता तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी

सीएम साय ने कहा कि, राज्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।

सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया गया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में मकानों की स्वीकृति दी गई है। लाखों परिवारों का गृह प्रवेश हो चुका है। धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगठन और सरकार को मिलकर बात करने की अपील की।

किसानों के खातों में अंतर राशि जमा करने की तैयारी है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों और भूमिहीन कृषकों के लिए भी आर्थिक प्रावधान किए गए हैं। जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजनाओं पर काम चल रहा है। नई उद्योग नीति और खेल गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

इस बैठक में संगठन की मजबूती, प्रशिक्षण कार्यक्रम और आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहें और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version