जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को सेवा और भक्ति भाव से मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ आयोजित किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की मंगल कामना की गई।इस पावन और संगठनात्मक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और मातृशक्ति की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला भाजपा प्रभारी रामदेव कुमावत और जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, नंद चौधरी शामिल हुए। उनके साथ ही वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल साहू, इंजी सत्यालता मीरी, रजनी साहू, मीरा पत्तकी,संतोषी दुबे,,रवि पाण्डेय, आशुतोष गोस्वामी, सतीश शर्मा, राजकुमार साहू, विकास शर्मा, राकेश रूपवानी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अनिल शर्मा आकाश सिंह, हितेश यादव,और पुष्पेंद्र निर्मलकार सहित सभी भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।
महिला मोर्चा की रही सशक्त उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा की बहनों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोषी सिंह और महामंत्री डॉ. धनेश्वरी जागृति के नेतृत्व में संगठन की मातृशक्ति एकजुट नजर आई। इस दौरान पूजा राठौर,सुनीता सिंह, प्रतिमा डेहरे, मेघा यादव, मनीषा गोपाल, पूनम राय, पुष्पा सिंह, रिया और संतोषी साहू सहित जिला एवं मंडल की महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।सुंदरकांड पाठ के समापन पर महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बढ़ते मान और विकास कार्यों की सराहना की। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
