कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना है। यात्रा में देशभक्ति गीतों, जोश और उल्लास से भरी भव्य झांकियां, तिरंगे की गरिमा और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।
आयोजन के मुख्य आकर्षण भव्य और सजीव झांकियां, जो भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और सेना के साहस को प्रदर्शित करेंगी साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई देशभक्ति टोली और कार्यकर्ता दल। तिरंगे के साथ उत्साहपूर्ण रैली, जिसे देखकर हर दिल में देशभक्ति का ज्वार उमड़ेगा।

कार्यक्रम इस तरह से है-
दिनांक – 13 अगस्त 2025
समय – दोपहर 2.30 बजे
स्थान – घंटाघर ओपन थिएटर से हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी चौक, कोरबा।
जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी से विनम्र आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाएं और देश के सम्मान में एकजुट होकर तिरंगा लहराएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने गोपाल मोदी- जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा, डॉ. राजीव सिंह- जिला संयोजक, हर घर तिरंगा अभियान, प्रेमचंद पटेल- जिला सह संयोजक,डॉ. पवन सिंह-जिला सह संयोजक, श्रीमती रेणुका राठिया- जिला सह संयोजक सहित टीम द्वारा तैयारी की जा रही है।
