DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा नगर निगम में भाजपा की जीत:महापौर प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार वोट से जीती, BJP के 52 पार्षद जीते

कोरबा। कोरबा नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है। प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 52 हजार मतों से जीत हासिल किया है। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोरबा जिले के 6 निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली और नगर पंचायत छुरीकला शामिल हैं।

Exit mobile version