DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा का बयान:पूर्व महापौर रेनू ने किया था फ्लोरा मैक्स का शुभारंभ, तस्वीर आई सामने

कोरबा/रायपुर। भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है -फ्लोरा मैक्स का शुभारंभ किसी और ने नहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी कोरबा की पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल ने किया था।
जिस कुर्सी में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी कोरबा की पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल बैठी हुई नजऱ आ रही हैं वह और कोई नहीं 100 करोड़ की ठगी करने वाले फ्लोरा मैक्स के सिटी सेंटर मॉल के ऑफिस की है और रेनू अग्रवाल के बगल में जो शख्स दिखाई दे रहा है ये फ्लोरा मैक्स का मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह हैं और साथ में ठगराज के कोर कमेटी की सभी महिला सदस्य हैं, जो अभी जेल में हैं।
एक दिन पहले तक नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की बैंक के कार्यक्रम की फोटो को फ्लोरा मैक्स के नाम से वायरल करने का हथकंडा अपना रहे थे, लेकिन अब इस पूरे प्रकरण के असली खेल से पर्दा उठ चुका है। कोरबा में फ्लोरा मैक्स पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का हाथ था। इसी के सरपरस्ती में कोरबा में यह कम्पनी फली फूली। हर कार्यक्रम में रेनू अग्रवाल जाती थी, कम्पनी के मुख्य सरगना से मंत्री के परिवार की नजदीकी थी।
आपको याद है कि जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस शासन काल में जांजगीर चंपा और बिलासपुर के प्रभारी मंत्री भी थे। यही वजह है कि इन जिलों में भी तेजी से फ्लोर मैक्स कंपनी ने अपना जाल बिछाया।
हंगामा के पीछे की कहानी
इस पूरे मामले में वर्तमान में हो रहे आंदोलन के पीछे की कहानी को समझने की जरूरत है । कंपनी का मुख्य सरगना सलाखों के पीछे है। छोटे एजेंटों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कांग्रेस इन ठगों को बचाना चाहती है। कांग्रेस पीछे से इस आंदोलन को सपोर्ट कर रही है।

Exit mobile version