DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अमृतसर में ब्लास्ट, एक की मौत:बम उठाने आए व्यक्ति के चीथड़े उड़े; बब्बर खालसा पर शक, DIG बोले- यह आतंकी घटना

अमृतसर,एजेंसी। पंजाब के अमृतसर में मंगलवार सुबह हुए बम ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई। बम को ले जाते समय हुए धमाके में उसके हाथ-पैर उड़ गए। जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। ब्लास्ट के बाद मौके पर आग भी लग गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ब्लास्ट आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने कराया है और मरने वाला इसी संगठन से जुड़ा था। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के DIG सतिंदर सिंह ने भी माना कि यह आतंकी घटना है। जिस शख्स की मौत हुई, वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो जाने से उसके चीथड़े उड़ गए।

DIG ने कहा कि मरने वाले व्यक्ति की जेबों से कुछ सबूत मिले हैं। उसकी पहचान की जा रही है। वह किस आतंकी संगठन से जुड़ा था? यह भी पता लगाया जा रहा है।

अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में लगी हैं।

धमाके के बाद के 3 PHOTOS…

अमृतसर में जिस जगह धमाका हुआ, वहां मरने वाले शख्स के जूते और सामान बिखरा पड़ा मिला।

ब्लास्ट के बाद मौके पर झाड़ियों में आग लग गई।

यह धमाका खाली पड़ी जगह में बिजली के एक खंभे के पास हुआ। यह खंभा सड़क से 15 फीट दूर है। DIG के अनुसार, आतंकी संगठन हथियारों की खेप वगैरह इस तरह खंभों या किसी दूसरे परमानेंट चिन्ह वगैरह के आसपास रखते हैं ताकि उनकी सटीक लोकेशन पता रहे।

चश्मदीद बोले- तेज धमाका हुआ

यह धमाका अमृतसर शहर की रिहायशी कॉलोनी- ‘डिसेंट एवेन्यू’ के बाहर हुआ। कॉलोनी में रहने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास अचानक तेज धमाका हुआ। ब्लास्ट की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति दर्द से कराह रहा था। उसके हाथ-पैरों के चीथड़े उड़ चुके थे। कुछ झाड़ियों में आग भी लगी थी।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को गुरु नानकदेव अस्पताल पहुंचाया। वहां उसने दम तोड़ दिया। धमाके की जानकारी मिलते ही बल कलां चौकी के इंचार्ज जोगिंदर सिंह और अमृतसर देहाती पुलिस के SSP मनिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए।

मौके पर वारदात की जानकारी देता चश्मदीद।

DIG बोले- आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था मरने वाला

ब्लास्ट की जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के DIG सतिंदर सिंह ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मरने वाला शख्स किसी आतंकी संगठन की ओर से रखी गई हथियारों की खेप उठाने आया था। यह धमाका एक खंभे के पास हुआ। सामान्यत: आतंकी सटीक लोकेशन बताने के लिए इस तरह के खंभों या दूसरे किसी चिन्ह को चुनते हैं।

DIG के मुताबिक, मारे गए व्यक्ति की पहचान की जा रही है। उसकी जेब से कुछ सबूत मिले हैं, जिससे साफ है कि वह आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था। हालांकि, अभी तक ये क्लियर नहीं है कि उसका किस संगठन से लिंक है।

ब्लास्ट की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अमृतसर देहाती पुलिस के SSP मनिंदर सिंह ने इसे आतंकी गतिविधि बताया।

ब्लास्ट की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अमृतसर देहाती पुलिस के SSP मनिंदर सिंह ने इसे आतंकी गतिविधि बताया।

एसएसपी ने कहा- हथियारों की खेप उठाने आया था मरने वाला

अमृतसर देहाती पुलिस के SSP मनिंदर सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। हर एंगल से जांच चल रही है। SSP के अनुसार, पहले भी कई मामले सामने आए हैं, जिनमें हथियारों की खेप किसी अज्ञात जगह पर रखी गई और फिर आतंकी उसे उठा ले गए। हो सकता है कि मरने वाला भी यहां बम की कन्साइनमेंट उठाने आया हो और धमाके में मारा गया हो। पाकिस्तानी एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में लगी हैं।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई इस घटना के बाद डिसेंट एवेन्यू और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात किया गया है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ के अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

Exit mobile version