DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी हत्या के दोषी:पति के शव के टुकड़े सीमेंट डालकर छिपाए थे, 15 दिन बाद सजा का ऐलान

मेरठ, एजेंसी। मेरठ में पति को मारकर नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को बुधवार को कोर्ट ने हत्या का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर सौरभ को मारा था। शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में पैक कर दिया था।

घटना के 576 दिन बाद 126 तारीखों में 22 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने फैसला लिया। सजा का ऐलान कोर्ट 15 दिन बाद करेगी।

हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। 19 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मुस्कान पिछले 3 दिनों से जेल में पूजा कर रही थी। साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी थी।

हत्याकांड से जुड़ी चर्चित तस्वीरें

इसी नीले ड्रम में सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने उसके शव के टुकड़े पैक किए थे।

तस्वीर 19 मार्च, 2025 की है, जब पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था।

तस्वीर 28 फरवरी, 2025 की है, जब मुस्कान की बेटी पीहू का जन्मदिन था। सौरभ इसमें मुस्कान के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।

Exit mobile version